Sunday, 20 August 2017

अब अनिल कपूर नहीं, ये एक्टर करेगा ऐश्वर्या के साथ रोमांस !

कुछ दिनों पहले सामने आया था कि फिल्म ‘फन्ने खान’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर रोमांस करते दिखाई देंगे।


मुंबई. कुछ दिनों पहले सामने आया था कि फिल्म ‘फन्ने खान’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर रोमांस करते दिखाई देंगे। लेकिन नई खबर के मुताबिक इसमे अब अनिल कपूर नहीं बल्कि ‘रहना हैं तेरे दिल में’ फेम आर माधवन दिखाई देंगे। गौरतलब है कि आर माधवन से पहले फिल्म के लिए राजकुमार राव, विक्की कौशल अक्षय और विवेक का नाम सामने आ रहा था। रणबीर से किया था ऐश्वर्या ने रोमांस...
बता दें पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ में नज़र आईं थीं। जिसमे उन्होंने अपने से कई साल छोटे रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। वहीं आर माधवन ने भी ‘साला खडूस’ की थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।

HOT & Sexy लुक में दिखीं TV की 'नागिन', कराया New Photo shoot


टीवी शो नागिन फेम फेम मौनी रॉय ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है।


  मुंबई .टीवी शो नागिन फेम फेम मौनी रॉय ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है। जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं इनमें उन्होंने ब्लैक टॉप एंड सिल्वर हाई स्लिट स्कर्ट पहना हुआ है। नो डाउट इस फोटोशूट में वो काफी गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। जल्द अक्षय की फिल्म में नजर आएंगी मौनी...




  • मौनी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
  • वो अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं।
  • इस फिल्म की शूटिंग की कुछ फोटोज भी सामने आ चुकी हैं।
  • बता दें, मौनी हाल ही में जी एंटरटेनमेंट अवॉर्ड 2017 पहुंची थीं। जहां वो काफी बोल्ड अवतार में नजर आई थीं।
अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी,अब कपिल शर्मा के साथ आ रही फिल्म

 अब अनिल कपूर नहीं, ये एक्टर करेगा ऐश्वर्या के साथ रोमांस !

80Kg वजन घटाने के बाद सनी लियोनी को डांस सिखाने पहुंचे गणेश आचार्य

Tuesday, 15 August 2017

दोबारा प्रेग्नेंट है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, किंगफिशर विला के ओनर से की शादी

दोबारा प्रेग्नेंट है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, किंगफिशर विला के ओनर से की शादी


बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा प्रेग्नेंट हैं।

मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा दोबारा प्रेग्नेंट हैं। इन दिनों वो हसबैंड सचिन जोशी के साथ क्रोएशिया में बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में इस कपल के वेकेशन फोटोज सामने आए हैं जिसमें उर्वशी बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आ रही हैं। एक्सपेक्टेड डेट के मुताबिक वो दिसंबर 2017 में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बता दें, उन्होंने एक्टर कम बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 को शादी की थी और दोनों की एक 3 साल की बेटी समाइरा भी है। किंगफिशर विला के ओनर हैं सचिन...


 सचिन टॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है और वो लंबे टाइम से वहां एक्टिव हैं।
- उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'आशिकी-2' के तेलुगू वर्जन में भी काम किया है। 
- एक्टर के साथ-साथ वो एक बिजनेसमैन भी हैं हाल ही में उन्होंने विजय माल्या का गोवा वाला किंगफिशर विला भी खरीद लिया है। 
- इसके अलावा वो Candolim Villa की प्लानिंग कर रहे हैं जिसका फिलहाल रिनोवेशन चल रहा है। 
- बता दें, उर्वशी ने अब्बास मस्तान की फिल्म 'नकाब'(2007) से डेब्यू किया था। बाद में वो 'बाबर'(2009), 'खट्टा-मीठा'(2010), 'आक्रोश'(2010) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

ये हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, अब कपिल शर्मा के साथ आ रही फिल्म

ये हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, अब कपिल शर्मा के साथ आ रही फिल्म


झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली इशिता दत्ता की फिल्म फिरंगी 10 नंवबर को रिलीज हो रही है।

जमशेदपुर (झारखंड). झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली इशिता दत्ता की फिल्म 'फिरंगी' 10 नंवबर को रिलीज हो रही है। इशिता की फैमिली ने बताया कि वे खुश हैं कि अब इशिता की हिंदी फिल्में आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इशिता की और भी कई फिल्में आने वाली हैं। बता दें कि इशिता फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का कैरेक्टर प्ले कर चुकी हैं। डीबीएमएस से इशिता हैं पासआउट... आगे पढ़ें


- बता दें कि इशिता मॉडल, एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं। 

- इशिता जमशेदपुर के डीबीएमएस स्कूल से पासआउट हैं। उन्होंने सबसे पहले टीवी सीरियल एक घर बनाउंगा में पूनम नाथ गर्ग का कैरेक्टर प्ले किया था। 


- इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म चाणक्यनाडू से साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक कन्नड़ फिल्म में तनुश्री के साथ काम किया। 


- स्टार प्लस पर नच बलिये सीजन 6 और लाइफ ओके पर रिश्ते का सौदागर-बाजीगर में अरुंधती का कैरेक्टर प्ले किया था। 


- स्टार परिवार अवॉर्ड में साल 2013 और 14 के लिए एक घर बनाउंगा सीरियल में फेवरेट बेटी के लिए वे नॉमिनेट हो चुकी हैं। 


- राजीव ढींगरा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म फिरंगी में इशिता के अलावा मोनिका गिल कपिल के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

बांबे सोपाया कॉलेज से किया है मास कम्युनिकेशन

- इशिता के पापा तपन कुमार दत्ता ने बताया कि इशिता को ट्रैवलिंग और कुकिंग का शौक है। कुकिंग में वे बेकिंग डिश बहुत ही अच्छा बनाती हैं।

- अक्सर छुट्टियों में वे फैमिली के साथ रहती हैं और कुछ अच्छा बनाने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा उन्हें पढ़ने का भी शौक है।

- जमशेदपुर से 12वीं की पढ़ाई के बाद इशिता मुंबई अपनी बहन के पास रहने के लिए चली गईं। यहां उन्होंने बॉम्बे सोपाया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रैजुएशन किया।

- इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने की सोची और फिर अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया। इशिता के पिता ने बताया कि दोनों बहनें एक-दूसरे की अच्छी दोस्त है।

- तनुश्री बड़ी होने के वजह से इशिता को हर मोड़ पर गाइड करती हैं। फिल्मों में आने के पहले जो भी जरूरी बातें थी, वो सभी तनुश्री ने ही इशिता को बताई थी।

Monday, 14 August 2017

Somewhere in honeyland, somewhere on the honeymoon dispute, now the show's makers gave cleanliness

कहीं हनीमून, कहीं सुहागरात पर हुआ विवाद, अब शो के मेकर्स ने दी सफाई.... आगे पढ़ें

   सीरियल पहरेदार पिया की पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरा हुआ है।



बाल विवाह के सवाल पर?
- मेकर्स के मुताबिक, शो की कहानी बाल विवाह पर बेस्ड बिल्कुल नहीं है। वे कहते हैं, "प्लीज पहले स्टोरी देखिए। यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसने अपना कोई भी डिसीजन मां-बाप से पूछे बगैर नहीं लिया। एक आदमी ने उसकी जान बचाई है, जब वह मर रहा होता है तो अपने बच्चे की रक्षा की जिम्मेदारी उस राजपूत लड़की को सौंपता है। वह उसे अपने बेटे की पत्नी बनने को कहता है, ताकि उसकी रक्षा हो सके। अगर वह जिंदा रहता तो वह बहस कर सकती थी। हीरोइन होने के नाते उसके ऊपर रतन की जिम्मेदारी है। बिना कुछ जाने वह शादी के लिए तैयार हो जाती है। शादी का उद्देश्य रतन की रक्षा है। जिन लोगों ने शो देखा है, वे इसे समझते हैं।" मेकर्स ने यहां यह भी स्पष्ट किया है कि शो 'गेम और थ्रोंस' पर आधारित नहीं है।

क्या कॉन्ट्रोवर्सी के कारण बढ़ रही TRP?
- "मुझे नहीं लगता कि जिन्होंने शो देखा है, वे कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से शो को TRP मिल रही है? अगर कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से TRP मिल रही है तो हम फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"

BCCC के मैटर्स पर?
- "हमारे पर अभी तक कोई नोटिस आया नहीं है। अगर आया भी होगा या आएगा तो हम अपना पॉइंट वहां भी क्लियर करेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि किस वजह से लोग विवाद कर रहे हैं। जो लोग इसे गलत ठहरा रहे हैं, उन्होंने शो देखा ही नहीं। बस प्रोमो और अफवाह पर रिएक्ट कर रहे हैं।"



नहीं बदलेंगे स्टोरीलाइन

- सुमित और शशि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ़ कर दिया है कि वे किसी भी सूरत में शो की स्टोरीलाइन नहीं बदलेंगे और न ही फिलहाल, उनका लीप का कोई इरादा है।

Share

Sunday, 13 August 2017

Ganesh Acharya, who came to teach dance to Sunny Leoni after losing weight 80kg

80Kg वजन घटाने के बाद सनी लियोनी को डांस सिखाने पहुंचे गणेश आचार्य



मुंबई. संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' में जल्द सनी लियोनी का आइटम सॉन्ग देखने को मिलेगा। हाल ही सॉन्ग की शूटिंग की बिहाइंड द सीन्स फोटोज सामने आई हैं जिसमें सनी बैक स्टेज डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैंगणेश आचार्य सिखा रहे डांस..आगे देखे 

- सनी का ये आइटम नंबर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 
- हाल ही में उन्हें शूटिंग सेट पर देखा गया। जहां वो सनी को गाइड करते नजर आए। 
- बता दें, गणेश इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेश को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 200किलो के गणेश ने करीब 80Kg वजन कम किया है। 

Latest Viral Such

तो ये काटता था चोटी? #: चोटी काटने वाले 'मैकी' का सच सामने आया ?

नई दिल्ली.- इंटरनेट पर एक ऐसी खबर और मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि राजस्थान सरकार ने चोटी काटने वाले का पता लगा लिया है। ये कोई तांत्रिक नहीं बल्कि 'मैकी' नामक कीड़ा है। ये कीड़ा बरसात में ही निकलता है।यह उड़ते हुए आकर बालों पर बैठ जाता है।और फिर बाल खाने लगता है, जिससे चोटी कटकर नीचे गिर जाती है। इससे निकलने वाले लार्वा की महक से इंसान बेहोश हो जाते है |



वायरल मैसेज:

- वायरल मैसेज में काले रंग के एक कांटेदार कीड़े की फोटो को दिखाते हुए दावा किया जा रहा है, 'बाल काटने वाली घटना सही है। पर यह कोई तांत्रिक नहीं है। एक 'मैकी' नाम का कीड़ा है। जो बालों पर बैठता है। बालों को काटता है। जिससे बाल कटकर नीचे गिरते हैं। और आदमी बेहोशी हालत में आ जाता है।

  वह हवा के साथ ही दिल्ली और आस-पास उड़ता हुआ घूम रहा है। डरने की कोई बात नहीं है। इस खबर को सभी राज्यों में फैला दें, ताकि अफवाह ना फैले। -राजस्थान सरकार...' - 

  इसी से जुड़े एक और वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि चीन ने भारत पर एक कीड़े की मदद से जैविक हमला किया है। ये हमला 'मैकी' कीड़े की मदद से हुआ है। ये लोगों के बाल खाता है। यही 'मैकी' कीड़ा देश में महिलाओं की चोटियां काटने का काम भी कर रहा है। जीव वैज्ञानिकों ने भी इसे प्रमाणित किया है|

इन्वेस्टिगेशन में सामने आई ये सच्चाई-

 वायरल मैसेज में 2 दावे किए जा रहे हैं। पहला राजस्थान सरकार ने चोटी काटने वाले का पता लगा लिया है। दूसरा, वायरल मैसेज में दिख रहे कीड़े की तस्वीर लोगों के बाल खाने वाले किसी चीनी कीड़े 'मैकी' की है। मौजूदा चोटी काटने की घटना को यही अंजाम दे रहा है। 

 पहले दावे को इन्वेस्टिगेट करने के लिए हमनें राजस्थान सरकार की ऑफिशियल साइट पर इससे जुड़ी जानकारी सर्च की, लेकिन वहां हमें चोटी काटने वाले का पता लगने जैसी कोई इंफॉर्मेशन नहीं मिली।

  वायरल मैसेज में दूसरा दावा चीन के एक कीड़े को लेकर किया जा रहा था, इसलिए हमनें एशिया के सबसे बड़े कीड़ों के म्यूजियम 'इनसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना' की साइट पर इस कीड़े के बारे में इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट किया। बता दें, इस म्यूजियम में दुनिया के 40 देशों के 50 लाख से ज्यादा कीड़ों के बारे में तस्वीर सहित जानकारी दी गई है। इनमें दुर्लभ कीड़े भी शामिल हैं। 'इनसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना' के मुताबिक, वायरल मैसेज में दिख रहा 'मैकी' कीड़ा Beetle फैमली के उड़ने वाली प्रजाति का हिस्सा है। इस प्रजाति में लगभग एक जैसे दिखने वाले अलग-अलग तरह के कई कीड़े पाए जाते हैं। 

 सबसे ज्यादा 'मैकी' वियतनाम में हैं। 2006 में अनॉर्ड नाम के जीव वैज्ञानिक ने इस कीड़े को 'Yumikoi makii' बायोलॉजिकल नाम दिया था। शाकाहारी 'मैकी' कीड़ा भोजन के रूप में गीली या खराब हो चुकी लकड़ी खाता है। वहीं, मांसाहारी 'मैकी' छोटे कीड़ों को भोजन बनाता है, लेकिन इनमें से कोई भी कीड़ा इंसान के बाल नहीं खाता है और न ही वो इंसान के बाल काटता है।

Saturday, 12 August 2017

Latest Bollywood News

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं 'टॉयलेट' की हीरोइन, वरुण को किस करते दिखे रणवीर

हाल ही में भूमि पेडनेकर को बांद्रा में काफी बोल्ड अंदाज में स्पॉट किया गया।

मुंबई:अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' रिलीज हो गई है। हाल ही में भूमि को बांद्रा में काफी बोल्ड अंदाज में स्पॉट किया गया। इस दौरान भूमि ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप के साथ ब्लू कलर की रिप्ड जींस में दिखीं। भूमि के अलावा वरुण धवन और रणवीर सिंह की भी खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दरअसल दोनों जिम के बाहर दिखे, जहां रणवीर, वरुण को किस करते नजर आए।

Latest Bollywood News....

नेहा धूपिया का चंडीगढ़ में हुआ एक्सीडेंट, लोगों में सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की मची होड़

इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. वहीं हादसे के बाद, नेहा करीब एक घंटे तक सड़क पर रुकी रहीं. गलीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल

 नहीं हुआ.

नई दिल्ली:बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया का आज चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया. नेहा का अपनी कार से एक्सीडेंट उस वक्त हुआ, जब वो मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट की तरफ जा रही थीं. दरअसल नेहा अपने एक ऑडियो पॉडकास्ट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थीं

इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. वहीं हादसे के बाद, नेहा करीब एक घंटे तक सड़क पर रुकी रहीं. गलीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और नेहा समेत उनकी टीम के किसी भी मेंबर को गंभीर रूप से चोट नहीं लगी. जबकी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो नेहा को कंधे में हल्की चोटे आई है. 

 

  आपको बताते चलें कि इस हादसे के बाद वहां खड़ें लोग नेहा की मदद करने के बजाय, उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने में ज्यादा व्यस्त दिखें. गौरतलब है कि नेहा अपने जिस ऑडियो पॉडकास्ट की वजह से चंडीगढ़ आईं थी, उसका नाम ‘नो फिल्टर नेहा’ है. और वो चंडीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी मशहूर है. इस ऑडियो चैट शो में नेहा फिल्म जगत से जुड़े हुए अपने कुछ दोस्तों के साथ चैट करतीं हैं और कुछ ऐसी बातें बताती हैं, जो आपने कभी भी ना सुनी हों. नेहा के इस शो का पहला सीजन काफी सुपरहिट रहा था, जिसके बाद अब शो का दूसरा सीजन आ रहा है. जिसे इस बार भी खुद नेहा ही होस्ट करेंगी.

Featured post

भोजपुरी सिनेमा : रानी चटर्जी अपनी अदाओ से तहलका मचाने आ रही है एक नए अवतार में , दिवानो जरा संभल के

सिने स्‍क्रीन पर अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली क्‍वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी अब सिंगर बनने चली हैं. रानी का कहना है कि अभिनय तक तो ठी...